ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तीन साल से लापता मां और बच्चा कर्नाटक के होसपेट में मिले
सूरत के सारथाना पुलिस स्टेशन में 27/01/23 को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी की शिकायत 13/2023 को दर्ज की गई थी।तकनीकी एवं मानव सेवा विभाग की मदद से एएसआई उमा बेन मकवाना को सूचना मिली और वह पुलिस स्टेशन के पीआई बी.बी. करपड़ा और पीएसआई एस.डी. चौधरी की टीम के साथ कर्नाटक के लिए रवाना हो गईं।
कर्नाटक की तकनीकी निगरानी के आधार पर गांव का पता लगाया गया और पीआई, पीएसआई, उमाबेन और सुमित भाई की टीम ने तालुका से लापता नूतन उर्फ निशा मिलन भंडेरी (उम्र 27) और बच्चे इवान (उम्र 3) को ढूंढ निकालने और उन्हें सुरक्षित रूप से गुजरात वापस लाने में पीआई, पीएसआई ओर उमा बहन ओर सुमित भाई ने सराहनीय कार्य किया।
