पर्यटन क्षेत्र को सबल बनाकर रोजगार बढ़ाने की दिशा में यह बजट ऐतिहासिक:संजय सरावगी
•भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा में सैकड़ों लोगों के साथ बैठकर बड़े स्क्रीन पर बजट भाषण सुना•
मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
पटना(बिहार)।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 2026-27 के केंद्रीय बजट को विकसित भारत बनाने की नींव को और मजबूत करने वाला बजट बताता हुए कहा कि इस बजट में सभी क्षेत्रों को बराबर रूप से देखा गया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में रोजगार और पर्यटन क्षेत्र को सबल बनाने का स्पष्ट विजन है।बजट में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बौद्ध स्थल के विकास और नए 5 पर्यटन स्थलों को बनाने की घोषणा की गई।उन्होंने कहा कि इस बजट में रोजगार प्रेरित विकास के लिए पर्यटन को भी महत्व दिया गया है,जिसमें देश में शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से चैलेंज मोड के माध्यम से विकसित किया जाएगा।तीर्थ और पर्यटन स्थलों के होटलों की अवसंरचना को एचएमएल में शामिल किया जाएगा।पर्यटन स्थलों के साथ रोजगार के विकास के लिए होमस्टे के लिए मुद्रा ऋण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा,"यह बजट विकास,किसानों की समृद्धि और मध्यम वर्ग की राहत के लिए एक 'मील का पत्थर' साबित होगा। यह न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है,बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास भी है।"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस बजट को गांव,गरीब,और किसान के कल्याण करने वाला बताया।उन्होंने कहा कि बजट भाषण में खादी,हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का शुभारंभ करने का प्रस्ताव दिया जाएगा।प्रस्तावित पार्कों के लिए 'चैलेंज मोड' चयन प्रक्रिया के जरिए टेक्सटाइल इकोसिस्टम में विकास को तेज किया जाएगा।इस योजना के जरिए खादी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को ग्लोबल मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बजट में लड़कियों को शहर में रहकर पढ़ाने करने को लेकर छात्रावास निर्माण की बात कही गई है तो महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह संतुलित है और बुनियादी ढांचे,स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में होने वाला निवेश सुशासन में समृद्धि लाएगा। वाराणसी और पटना में शिप रेपियरिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी।वाराणसी और पटना को वाटरवे हब के रूप में विकसित किया जाएगा।बताते चले कि इस बजट में वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की भी घोषणा की गई,जो बिहार से होकर गुजरेगा। बजट में मछली पालक और पशुपालको के लिए भी कई बातें की गई हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा, उद्योग,कारपोरेट,शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों में इस बजट में ध्यान दिया गया है और छात्रों,महिलाओं,बुजुर्गों के कल्याण की बात की गई है।उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आत्मनिर्भर भारत और बिहार के समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत नींव रखता है,जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद है।यह बजट देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र को और मजबूत करता है।यह बजट राष्ट्रीय प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा,जिससे हर वर्ग को विकास का समान अवसर मिलेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा जिला अतिथि गृह में सैकड़ों लोगों के साथ बैठकर बड़े स्क्रीन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण सुना।इसके लिए पहले से ही खास व्यवस्था की गयी थी।