ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत शहर के लिंबायत में एक शादी में होली का खून-खराबा।
लिंबायत इलाके में शांति नगर पुलिस चौकी के पास एक युवक पर फायरिंग की गई।
सुरत शहर के लिंबायत इलाके चलरहा शादी फंक्शन में देर रात बनी घटना।शांतिनगर पुलिस चौकी के बिल्कुल पास एक गली में शादी समारोह के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
कल रात लिंबायत इलाके में एक परिवार हल्दी का कार्यक्रम मना रहा था। गीत, संगीत और खुशी के माहौल के बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
शादी के मंडप के पास पिंटू नाम के एक युवक को निशाना बनाया गया और उस पर गोली चलाई गई।पिंटू को हमलावरों ने टार्गेट करके पैर में गोली मार दी थी।खून से लथपथ उस युवक को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस चौकी की नाक के ठीक नीचे हमला चिंता की बात यह है कि यह हमला शांतिनगर पुलिस चौकी के बगल वाली गली में हुआ।
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, अपराधियों ने बेखौफ होकर गोलीबारी की, जिससे सूरत पुलिस के प्रदर्शन पर भी सवाल उठते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की, जिनमें शामिल पुलिस इंस्पेक्टर (पीआई) और एक काफिला घटनास्थल की ओर तेजी से रवाना हुआ।
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम भी जांच में शामिल हो गई है।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
