Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: मतदाता सूची में पात्र युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी


 झाॅसी

दिनाॅक 11 फरवरी 2026


 ** आधा दर्जन से अधिक विभागों को दी जिम्मेदारी,18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं को मतदाता सूची में कराएं शामिल:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी  


 ** मतदाता सूची में पात्र युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक


 ** युवाओं एवं महिलाओं को मतदान के अधिकार के प्रति किया जाए जागरूक 


 ** संबंधित विभाग पात्र युवा व महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में करें सहयोग 

झांसी।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत पात्र मतदाताओं में 18 से 20 आयु वर्ग के युवा तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद‌ के सभी उप जिला अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों जैसे विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, माध्यमिक व उच्चशिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सम्बन्धित अधिकारियों को पात्र युवा, किशोरियों व नव विवाहिता महिला मतदाताओं के नाम सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गए।

     बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में 18 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के युवा मतदाता अभी भी मतदाता सूची में शामिल नहीं है। ऐसे सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाने हेतु अभियान के तौर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपदों में समस्त शैक्षणिक संस्थानों यथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज तथा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाये। उन्हें अपने मतदान के अधिकारों से अवगत कराया जाय जिससे की सभी युवा अपनी मनपसंद की सरकार चुनने के लिए और लोकतंत्र में हिस्सेदार बनने के लिए मतदाता सूची में बढ़-चढ़कर अपना नाम सम्मिलित कर सकें। साथ ही सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष अभियान चलाकर पात्र छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ECINET मोबाइल ऐप अथवा बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन घोषणा पत्र सहित फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराये जाने के निर्देश दिये गए।

     बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाय। जिन छात्र-छात्राओं की आयु दिनांक 01.10.2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो उनका भी फार्म-6 एडवांस फार्म के रूप में भरवाया जा सकता है। फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरने हेतु वर्ष 2003 की अंतिम मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाईटों पर उपलब्ध है जहाँ से उसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस मतदाता सूची की प्रतिलिपि सभी बूथ लेविल अधिकारियों के पास भी उपलब्ध है। अधिकारियों को इन तथ्यों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिये।

 27 अक्टूबर 2025 तक की मतदाता सूची में प्रदेश स्तर पर महिलाओं का अनुपात प्रति हज़ार पुरूषों की तुलना में 877 था जो कि 6 जनवरी 2026 को जारी आलेख्य मतदाता सूची में घटकर 824 रह गया है। इससे स्पष्ट होता है की बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के नाम गणना प्रपत्र ना भरे जाने के कारण छूट गए हैं। कई महिलाएं विवाह के पश्चात अपने मायके के स्थान पर पंजीकृत होने के कारण ससुराल में गणना प्रपत्र नहीं भर सकी। इनको लक्षित करते हुए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों यथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्यरत महिला समूह की दीदी, चिकित्सा विभाग के अंतर्गत कार्य कर रही आशा तथा एएनएम बहनें, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सुपरवाइजर, के सहयोग से नव विवाहित महिलाओं और किशोरियों के नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है उन सभी पात्र महिलाओं का नाम घोषणा पत्र सहित फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास करें। जन प्रतिनिधियों को चुनने में महिलाओं की भूमिका एवं सहभागिता बढ़ाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अगले 15 दिनों तक मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए, जिसका प्रचार-प्रसार प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में किया जाये फार्म-6 भरवाने हेतु संबंधित कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण भी दिया जाना सुनिश्चित किया जाय जिससे मतदाता सूची में समस्त पात्र नागरिकों का नाम शामिल हो सके।

    इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम सुनील कुमार सिंह, डिप्टी एसीएमओ डॉ0 अंशुमन तिवारी, डीआईओएस रति वर्मा, एडीईओ आर के पाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।     


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe