Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

राज्यपाल जनपद वाराणसी के असवारी गांव में ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने पहुंचीं

 राज्यपाल जनपद वाराणसी के असवारी गांव में ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने पहुंचीं


•ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामानों का अवलोकन किया•


 मुकेश कुमार-स्टेट हेड

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव में ग्रीन आर्मी ऑफ वेलफेयर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया।राज्यपाल महोदया ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल तथा संचालित सिलाई केंद्र का अवलोकन किया और उनकी गुणवत्ता एवं रचनात्मकता की सराहना की।उन्होंने गरीब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ठेला, छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन के लिए साइकिल तथा ग्रीन आर्मी की महिलाओं के पारिश्रमिक भुगतान हेतु चेक वितरित किए।राज्यपाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन पर बल देते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।साथ ही, ग्रीन आर्मी द्वारा शराबबंदी एवं अन्य सामाजिक अभियानों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर होप वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने जानकारी दी कि काशी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के अंतर्गत गंगा घाटों पर छोड़े गए वस्त्रों को एकत्र कर स्वच्छता एवं प्रसंस्करण के उपरांत ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा आकर्षक बैग तैयार किए जाते हैं, जिन्हें वाराणसी नगर निगम को उपलब्ध कराया जाता है।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार,मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe