हरदोई थाना मल्लावां क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडिता ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लच्छीपुर निवासिनी एक युवती ने गांव के युवक पर छेडछाड एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।जानकारी के अनुसार एक युवती ने गांव लच्छीपुर निवासी अजीत पुत्र रामचंद्र यादव के बिरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को अजीत यादव पुत्र रामचंद्र यादव के ट्यूवेल से खेत में पानी लगाने गई थी साथ मे पीडिता की मां भी मौजूद थी। अजीत यादव ने पीडिता को अपने ट्यूवेल के अंदर बुलाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करने लगा कुछ देर बाद मेरी माँ ट्यूवेल पर पहुंची तो देखा कि ट्यूवेल का गेट अंदर से बंद था। मेरी माँ ने ट्यूबेल के गेट को काफी देर तक खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अजीत ने काफी देर के बाद गेट खोला और मुझे बाहर निकाल दिया। अजीत द्वारा की गई अश्लील हरकतों के बारे में मैंने अपनी मां से बताया। और स्थानीय थाना मल्लावां पहुंचकर प्रार्थना पत्र देखकर अजीत के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर जांच सुरु की है।
