श्री श्याम लाडले परिवार (रजि.)द्वारा बाबा श्याम की चतुर्थ निशान अर्पण यात्रा का भव्य आयोजन किया गया
लखनऊ से उमेश राजपूत
श्री श्याम लाडले परिवार (रजि.)द्वारा बाबा श्याम की चतुर्थ निशान अर्पण यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें करीब 400 भक्तों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा दादी रानी सती माता मंदिर मॉडल हाउस से प्रारंभ होकर श्री राम जानकी मंदिर ऐशबाग में समाप्त हो गई।इसमें श्याम भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला और यात्रा के दौरान भक्तों पर इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, रंग गुलाल आदि देखने को मिला। बाबा श्याम को 56 भोग भी लगाया गया। नारी शक्ति द्वारा बाबा श्याम के रथ को अपने हाथों से खींचना
इस यात्रा के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मंडल के प्रमुख अनुराग मिश्रा अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी के लिए अच्छी व्यवस्थाएं कर रखी थी।
मंडल के संजय शुक्ला, हिमांशु शर्मा,अभिषेक गुप्ता, चेतन अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, मुकेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा व महेश अग्रवाल शामिल थे ।
