सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस होम लोन की ब्रांच का हुआ भव्य उद्घाटन*
*स्टेट हेड अभिषेक मिश्र ने फीता काट किया शुभारंभ*
फतेहपुर जिले के शहर क्षेत्र स्थित आबूनगर में फाइनेंस कंपनी लक्ष्मी इंडिया लिमिटेड की नई शाखा की ओपनिंग की गई। जिसका कंपनी के स्टेट हेड अभिषेक मिश्र ने फीता काट कर ब्रांच का भव्य उद्घाटन किया। वही लखनऊ से चलकर आए स्टेट हेड के साथ क्लस्टर मैनेजर इंद्रेश निषाद भी मौजूद रहे। ब्रांच मैनेजर अरुण विश्वकर्मा ने आए हुए ग्राहकों को व्हीकल लोन और प्रॉपर्टी लोन की विधिवत जानकारी दी।वही उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड जिले में ग्राहकों के लिए होम लोन के क्षेत्र में वरदान साबित होगी क्योंकि हम कृषि भूमि एवं प्लाटों पर उचित ब्याज दर से लोन की सुविधा दे रहे हैं कस्टमर की सिविल एवं दस्तावेज सही होने चाहिए ।लोन हेतु ग्राहक बढ़ने तथा बिजनेस बढ़ने पर व्हीकल लोन की सुविधा स्टार्ट कर दी जाएगी जिससे ग्राहक को हर प्रकार लोन से संबंधित हर प्रकार की सुविधा मिल सकेगी । वहीं ब्रांच मैनेजर अरुण विश्वकर्मा ने शाखा में आए ग्राहकों और स्टाफ को मिठाइयां खिला कर नए ब्रांच के ओपनिंग की शुभकामनाएं दी ।
ओपनिंग सेरेमनी में स्टेट हेड अभिषेक मिश्र, क्लस्टर हेड इंद्रेश निषाद, ब्रांच मैनेजर अरुण विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य, प्रियांशु, शिवम सोनी, प्रांशु गुप्ता आदि सभी लोग मौजूद रहे।



