Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के लाल आशुतोष वरदेय का गुवाहाटी में किया सम्मान

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से ब्यूरो चीफ मनीष इंगोले की रिपोर्ट .


सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के लाल आशुतोष वरदेय का गुवाहाटी में किया सम्मान


गुवाहाटी में आयोजित समारोह के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशुतोष वरदेय को किया वीरता पदक से सम्मानित

छिंदवाड़ा। तीन आंतकवादियों को मारने वाले छिंदवाड़ा की माटी के लाल आशुतोष वरदेय को वीरता पदक मिलने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गुवाहाटी में सम्मान किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में उप कमांडेट के पद पर पदस्थ आशुतोष वरदेय की वीरता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि आशुतोष को वीरता पदक मिलना छिंदवाड़ा के लिए गर्व और गौरव की बात है।

           इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आशुतोष वरदेय जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनकी इस वीरता और साहस से जिले के युवा प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने के लिए आगे आएगें। उन्होंने आशुतोष वरदेय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि उप कमांडेट आशुतोष वरदेय वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सुकवा में पदस्थ है। तीस अगस्त 2022 को शोपियाँ में हुए एक साहसिक अभियान के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आंतकवादियों से भिड़ते हुए तीन आंतकवादियों को मार गिराया था। जिसके लिए उन्हें 2024 में वीरता पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

          दरअसल आशुतोष वरदेय ने यह गौरव जम्मू कश्मीर में आंतकवाद विरोधी अभियानें के दौरान अद्वितीय साहस,कुशल रणनीति एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए अर्जित किया था। शनिवार को गुवाहाटी में सीआरपीएफ डे परेड के दौरान आयोजित हुए एक कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उप कमांडेट आशुतोष वरदेय को वीरता पदक से सम्मानित किया। विदित हो कि वीरता पदक सहस्त्र बलों और असाधारण साहस,वीरता एवं निःस्वार्थ सेवा के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है। जिसकी शुरूआत 26 जनवरी 1950 को की

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe