लोकेशन संभल
खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
संभल आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में खाद्य एवं पेय पदार्थ में मिलावट पर प्रभावी कार्रवाई हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में आज दिनांक *21-02-2026* को *ग्राम भिरावटी*, थाना धनारी स्थित *प्रेमपाल पुत्र शिवराज की रसगुल्ला निर्माण इकाई* का निरीक्षण किया गया. मौके पर खाद्य पदार्थ सफेद रसगुल्ला का भंडारण अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर दशाओं में पाए जाने के कारण *250 किलोग्राम* *सफेद रसगुल्ला* *नष्ट* कराया गया। साथ ही *खाद्य कारोबार को अग्रिम आदेशों तक बंद* रखने के निर्देश दिए गए एवं नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.विभागीय टीम में मानवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य), राजेश कुमार सिंह व सुधीर कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे
