ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
समाज के लिए नेक कार्य करने की निरंतर तत्परता दिखाने वाले और वर्तमान में वकालत के पेशे से जुड़े वरिष्ठ वकील हरीश भाई नाकरानी, जिनका सूरत जिले की कठोर अदालत में मजबूत दबदबा है।उन्होंने आज अहमदाबाद स्थित गुजरात बार काउंसिल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सूरत से उनके कई वकील मित्रो विशाल संख्या में उनके समर्थन देने अहमदाबाद पहुंचे।
साथ ही गुजरात उच्च न्यायालय और राजस्व न्यायालय में कार्यरत अहमदाबाद के जाने-माने वरिष्ठ वकील भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हरीश भाई के समर्थन को अच्छा प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में पंजीकृत उम्मीदवारों के साथ, सूरत जिले के वरिष्ठ वकील हरीश भाई अपने समर्थन से जिले का गौरव बढ़ाएंगे। साथ उन्होंने शानदार जीत की कामना की।
उपस्थित वकीलों ने उन्हें पुष्पों का गुलदस्ता और विजय बैज भेंट कर बधाई दी।
