Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

एमसीबी/चिरमिरी: 2010 हादसे के बाद बंद अंजन हिल–बरतुगा खदान 16 साल बाद फिर होगी प्रारंभ : GM श्री.अशोक कुमार के नेतृत्व में 5 जनवरी जनसुनवाई सफल, चिरमिरी में खुशी का माहौल

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ 


2010 हादसे के बाद बंद अंजन हिल–बरतुगा खदान 16 साल बाद फिर होगी प्रारंभ : GM श्री.अशोक कुमार के नेतृत्व में 5 जनवरी जनसुनवाई सफल, चिरमिरी में खुशी का माहौल 

एमसीबी/चिरमिरी।

एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित अंजन हिल–बरतुगा कोयला खदान परियोजना को लेकर दिनांक 05 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत भुकभुकी (भंडारदाई क्षेत्र) में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परियोजना एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत लगभग 388 हेक्टेयर लीज क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसे वर्ष 2026 में ओपनकास्ट खदान के रूप में पुनः प्रारंभ किए जाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह वही खदान है जो वर्ष 2010 में हुए भीषण ब्लास्टिंग हादसे के बाद करीब 16 वर्षों से बंद पड़ी थी। खदान के दोबारा खुलने की प्रक्रिया तेज होते ही चिरमिरी शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर युवा बेरोजगारों के बीच रोजगार और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

GM अशोक कुमार की भूमिका रही सबसे अहम

जनसुनवाई में एसईसीएल के महाप्रबंधक (GM) अशोक कुमार की भूमिका सबसे प्रमुख रही। उन्होंने मंच से स्पष्ट किया कि—

परियोजना के लिए किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा

पूरा कार्य केवल आवंटित लीज क्षेत्र में ही किया जाएगा

विस्थापन नहीं होगा

खनन कार्य पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप होगा

जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

स्थानीय लोगों में यह चर्चा रही कि GM अशोक कुमार के चिरमिरी क्षेत्र में आने के बाद से परियोजना को लेकर नई गति, बेहतर प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया में मजबूती आई है, जिससे आम जनता का भरोसा बढ़ा है।

40 वार्डों के पार्षदों सहित सभी दलों का समर्थन

जनसुनवाई में परियोजना को लेकर चिरमिरी नगर निगम के सभी 40 वार्डों के पार्षदों का समर्थन भी सामने आया।

इसके साथ ही चिरमिरी महापौर, पूर्व कांग्रेस विधायक, तथा भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों ने परियोजना को क्षेत्रीय विकास व रोजगार के लिए आवश्यक बताते हुए समर्थन जताया।

300 से अधिक आवेदन, रोजगार की उम्मीद

जनसुनवाई में ग्रामीणों एवं क्षेत्र के नागरिकों द्वारा 300 से अधिक लिखित आवेदन प्रस्तुत किए गए। अधिकांश आवेदनों में खदान को दोबारा शुरू करने के समर्थन की बात कही गई।

एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार इस परियोजना से लगभग 600 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि परिवहन, ठेका, दुकान, सप्लाई, होटल और अन्य व्यवसायों के माध्यम से हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार का लाभ मिलेगा।

पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा, क्षेत्र बना छावनी

कार्यक्रम को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जनसुनवाई स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला सुरक्षा बल, सभी थाना प्रभारी/टीआई अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

इस दौरान चिरमिरी सीएसपी दीपिका मिंज भी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहीं।

साथ ही जनसुनवाई में एसडीएम, तहसीलदार सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

चाय-नाश्ता सहित व्यवस्थाएं, शांतिपूर्ण आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर आम नागरिकों के लिए चाय-नाश्ता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं। पूरी जनसुनवाई अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

अब आगे बढ़ेगी वैधानिक प्रक्रिया

जनसुनवाई के बाद अब परियोजना को लेकर वैधानिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खदान चिरमिरी के लिए आर्थिक जीवनरेखा साबित होगी और क्षेत्र में विकास को नई दिशा देगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe