Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे गए पत्र पर दी चुटीली प्रतिक्रिया

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट


*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे गए पत्र पर दी चुटीली प्रतिक्रिया*


*“कमलनाथ जी का सिद्धांत शायद यही है कि, भगत सिंह पैदा तो हो, पर पड़ोसी के घर में: शेषराव यादव*


*कमलनाथ जी स्वयं भी कभी सड़क परिवहन मंत्री रहे हैं। तब छिंदवाड़ा की सड़कों पर विकास कम और घोषणाओं की गूंज ज्यादा सुनाई देती थी: शेषराव यादव*

छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे गए पत्र पर चुटीली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कमलनाथ जी का सिद्धांत शायद यही है कि, भगत सिंह पैदा तो हो, पर पड़ोसी के घर में। जब सत्ता में थे तब ट्रैफिक की चिंता नहीं, अब जब काम हो रहा है तो क्रेडिट की चिंता ज्यादा है।” उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का पत्र पढ़कर छिंदवाड़ा की जनता मुस्कुरा रही है। वजह साफ है, जिन्हें वर्षों तक ट्रैफिक जाम नजर नहीं आया, उन्हें अब 11 किलोमीटर का ब्रिज दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता को इसी 11 किलोमीटर का सपना दिखाकर उनके वोट हासिल करके चुनाव जीते थे और चुनाव जीतते ही ब्रिज को भूल गए, अब चुनाव करीब आते देख चिट्ठी लिखकर ब्रिज बनवाने की मांग करने लगे। इसको देखकर जनता भी मुस्कुरा रही है और समझ भी रही है कि हवा में चलने वाले को सड़क की चिंता क्यों सता रही है?


शेषराव यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी स्वयं भी कभी सड़क परिवहन मंत्री रहे हैं। तब छिंदवाड़ा की सड़कों पर विकास कम और घोषणाओं की गूंज ज्यादा सुनाई देती थी। भूमिपूजन ऐसे होते थे मानो हर पत्थर का भी उद्घाटन होना जरूरी हो। जनता आज भी वह दौर याद करती है जब एक छोटे से ओवरब्रिज के लिए सात बार नारियल फोड़ा गया, लेकिन पुल आधा ही बन पाया।


उन्होंने कहा कि अब जब भाजपा की “डबल इंजन” सरकार—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में—वास्तविक काम कर रही है, तब पत्र लिखकर श्रेय लेने की कोशिश वैसी ही लगती है जैसे परीक्षा खत्म होने के बाद कोई छात्र कॉपी मांगकर कहे, “सर, मेरा भी नाम लिख दीजिए।”


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि छिंदवाड़ा में आर ओ बी और फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है, जुन्नारदेव में 36 करोड़ का ब्रिज बनकर उद्घाटित हो चुका है और सिवनी–छिंदवाड़ा–सावनेर 150 किमी फोरलेन की दिशा में भी सकारात्मक प्रगति है। ये सब योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं, कागजों और प्रेस नोटों में नहीं।


उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता अब समझ चुकी है, उसे शिलान्यास की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए और परिणाम आज भाजपा सरकार दे रही है।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe