प्रधान अध्यापक विनोद पाठक की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
शिक्षा जगत में अपने समर्पण और मृदुभाषी व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले छोटे कापसी खास पारा निवाशी विनोद पाठक (प्रधान अध्यापक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बड़े कापसी एवं संकुल समन्वयक बड़े कापसी) दिनांक 28 फरवरी को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके निजी निवास में मोहल्ले वाशियो द्वारा एक ऐतिहासिक एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जैसे ही विदाई का कार्यक्रम शुरू हुआ, पूरा माहौल आत्मीयता और सम्मान से भर गया। मोहल्ले वाशियो और सहयोगियों ने विनोद पाठक को फूल-मालाओं से लाद दिया। उत्साह के बीच उनकी लंबी सेवा यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
इस गौरवशाली पल के साक्षी के रूप में सुकंठ राय, लक्ष्मी दत्त, स्वतंत्र नामदेव, रीना नामदेव, शिखा साहा, हीरा देवी पांडे, रोहित पाठक, सारांश शर्मा, अंजू पाठक, अमृता शर्मा, रितु मिश्रा, मरण साहा, सुमित पाठक, लिपिका राय, विद्या नामदेव, सरोज सांडेल, सीमा सांडेल। विशाल पांडे, देवजीत मंडल एवं उनके शिक्षक साथी और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि पाठक सर का मार्गदर्शन न केवल छात्रों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहा है।
"एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह समाज का मार्गदर्शक बनकर सदैव जीवित रहता है।"स्वतंत्र नामदेव कापसी"
भावुक क्षणों के साथ दी गई विदाई
समारोह के दौरान परिवार के सदस्यों और मित्रों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। विदाई की बेला में कई साथी भावुक भी नजर आए। अंत में, सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।
