Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: नशा मुक्त खेल अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय विशाल कुश्ती दंगल का हुआ समापन

 हरदोई: नशा मुक्त खेल अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय विशाल कुश्ती दंगल का हुआ समापन।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 


 बार एसोसिएशन उन्नाव के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला देवेंद्र जी संघ जिला प्रचारक अखिलेश प्रताप सिंह भाजपा युवा मोर्चा उन्नाव रहे मौजूद 

बांगरमऊ उन्नाव 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुए नशा मुक्त खेल अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय विशाल कुश्ती दंगल का समापन 26 फरवरी 2026 को बड़े ही उत्साह के साथ समापन किया गया समापन के उपरांत बार एसोसिएशन उन्नाव के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला देवेंद्र जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक उन्नाव अखिलेश प्रताप सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला उन्नाव, प्रबंधक विवेक कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

समापन के अवसर पर दंगल में हुई कश्तियों मे नगर एवं क्षेत्र के छोटे छोटे बच्चों ने भाग लिया। सिराज पहलवान बांगरमऊ अली हसन पहलवान बांगरमऊ के बीच कुश्ती हुई अली हसन पहलवान ने सिराज को पटकारनी लगाई। मोनू अफजल के बीच कुश्ती में मोनू पहलवान बांगरमऊ ने जीत दर्ज कराई।मोहम्मद शोएब अफजल के बीच में कुश्ती हुई मोहम्मद अफजल बांगरमऊ ने जी दर्ज कराई। आफताब नूर आलम बांगरमऊ के बीच कुश्ती हुई नूर आलम ने जीत दर्ज कराई मोहम्मद अयूब नुसरत अली के बीच कुश्ती हुई नसरत अली बांगरमऊ ने जीत दर्ज कराई।

तूफान सिंह पहलवान झांसी बिल्ला पहलवान हरियाणा के बीच कुश्ती हुई जिसमें बिल्ला पहलवान ने जीत हासिल की। वही अमन पहलवान बांगरमऊ सुमित पहलवान पठ्ठा रामदेव अखाड़ा उत्तरांचल के बीच में कुश्ती हुई जिसमें सुमित पहलवान उत्तराखंड ने जीत हासिल की वही चमन पहलवान बांगरमऊ सुमित पहलवान उत्तराखंड के बीच दूसरी कुश्ती हुई जिसमें सुमित पहलवान ने जीत हासिल की।

बाबा अजमेरी दिल्ली बिल्ला पहलवान हरियाणा के बीच कुश्ती हुई जो कुश्ती बराबर गई अतिथियों ने दोनों पहलवानों का सम्मान किया तूफान सिंह झांसी पंडित थापा पहलवान नेपाल के बीच में भयंकर मुकाबला हुआ जिसमें पंडित थापा ने तूफान सिंह को पटकनी देकर जीत हासिल कराई।चिम चिम डोगरा आदिवासी पहलवान भूटान देवा पहलवान आगरा के बीच में कुश्ती हुई जिसमें चिम चिम डोगरा आदिवासी पहलवान भूटान ने जीत हासिल की। हिटलर पहलवान हाथरस बाबर पठान पहलवान जामा मस्जिद दिल्ली के बीच में भयंकर मुकाबला हुआ जो कुश्ती दंगल में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी रही यह कुश्ती चलेंगे पर हुई। समय को देखते हुए फैसला नहीं हो सका पर वह कुश्ती बराबर छुडा दी गई। 


कार्यक्रम के सहयोगी संजीव चौधरी गणेश चौधरी पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता मुख्य अतिथि अवधेश कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उन्नाव मनीष मिश्रा एडवोकेट बांगरमऊ आयोजक विवेक कुमार तिवारी धन्वंतरि आयुर्वेद एनाउंसर का कार्यभार प्रदीप शास्त्री उत्तराखंड एवं चांदराम पहलवान उन्नाव ने किया रेफरी का कार्य अमजद पहलवान मेरठ किया।


 दंगल आयोजन समाजसेवी चन्दगीराम मिश्रा पत्रकार ने सभी आए हुए पहलवानों का एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को संपन्न एवं सहयोग के देने के लिए बांगरमऊ आम जनमानस की प्रशंसा की। नशा मुक्त के अंतर्गत कुश्ती खेल प्रतियोगिता में 51 बच्चों को नशा मुक्त के लिए शपथ दिलाई गई। वही कुश्ती खेल में विजई होने वाले 21 बच्चों को समापन दिवस पर मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल दे करके उनका उत्साह वर्धन किया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe