*हरदोई में उमड़ा आस्था का सैलाब: भक्त प्रहलाद की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन*
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
हरदोई। होली पर्व के अवसर पर प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने भक्त प्रहलाद जी की पहली भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक यात्रा में शहरवासियों ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और प्रहलाद नगरी की महिमा का स्मरण किया।शोभा यात्रा का शुभारंभ काशी विश्वनाथ से आए डमरू बाबा और समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। डमरू की थाप पर भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
आयोजक प्रहलाद नगरी अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने बताया कि यह पावन परंपरा अब प्रति वर्ष निरंतर जारी रहेगी।
इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के.वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा की पत्नी डॉ. चित्रा मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, भाजपा नगर मंत्री प्रियंका सिंह, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, निरमा देवी, बॉबी ओमर, संगीता गुप्ता, आरती गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया गया।
