Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट. नगर निगम को पार्किंग दिखा कर पार्किंग में संचालित हो रही बड़ी दुकानदारी

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट. नगर निगम को पार्किंग दिखा कर पार्किंग में संचालित हो रही बड़ी दुकानदारी 


शहर में कई निजी अस्पतालों एवं संस्थाओ के वाहन सड़कों पर खड़ा होते हैं



 बेसमेंट पार्किंग की मनमानी से सड़क में दुर्घटनाएं मे लगातार बढ़ोतरी प्रशासन मौन?

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा नगर निगम की सीमाएं बढ़ाने के बाद बड़ी-बड़ी इमारत एवं व्यवसायिक भवनो का निर्माण लगातार जारी है एवं जो निगम से बेसमेंट पार्किंग दिखाकर निगम कार्यवाही बच गए उसके बाद नगर निगम जिम्मेदार अधिकारियों ने बेसमेंट पार्किंग के लिए चुप्पी साध ली वाहवाही पा ली बिना पार्किंग दिखाएं प्रमुख मार्गो पर बिना किसी मापदंड के बिना पार्किंग दिखाएं निगम द्वारा स्वीकृत पाकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जो आगामी समय में सड़कों की दुर्घटना में बढ़ोतरी का कारण बनेंगे वही देखा जाए तो निगम जिम्मेदार अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से पहले अपनी पिछली कार्यवाही को पर्याप्त बताते हुए अपनी ही पीठ थपथपाने के लिए तैयार रहती है किस व्यवस्था का निर्माण कर रही है निगम उनके जिम्मेदार अधिकारी भी इसके लिए कितने दोषी रहेंगे यहां तो आगामी समय में शहर की सड़कों पर हो रही दुर्घटना एवं आवागमन में हो रही परेशानी ही गवाह बनेगी निगम बिना किसी कार्य योजना के पैसों के दम पर बिना पार्किंग बेसमेंट के अनिवार्यता छूट देकर सुर्खियां बटोर रहा है देखा जाए तो सड़कों पर बड़ी-बड़ी मल्टियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानो की पार्किंग सड़कों पर दिखाई देती है जो लगातार विवाद एवं दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी दिख रही है जो बहुत ही चिंता जनक है ऐसा ही चला रहा तो वह दिन दूर नहीं सड़के चलने के लिए नहीं पार्किंग स्थल बनाकर सिमट जाएगी 



पूर्व कलेक्टर आदेश पर पार्किंग बेसमेंट कार्यवाही बेसर दोबारा पार्किंग में सजी दुकानें 


छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर व्यावसायिक भवन के बेसमेंट पर पार्किंग की जगह दुकान संचालित किए जाने पर पिछले समय में कलेक्टर छिंदवाड़ा के आदेश पर कार्यवाही करते हुए नोटिस दिए गए कार्रवाइयों के बड़े-बड़े कसीदे पढ़े गए कुछ समय के बाद की गई कार्यवाही की पार्किंग बेसमेंट की दुकान दोबारा सज गई बिना किसी भय के सड़कों पर पार्किंग का अंबार लग गया है सड़के सुकड गई आवागमन बाधित हो रहा है दुर्घटनाएं सड़कों पर बढ़ोतरी देखी जा रही है परंतु आज तक कोई कार्रवाई दोबारा नहीं देखी जा रही है प्रशासन मौन है अतिक्रमण कार्यवाही की जा रही है जिसका कोई फायदा सड़क आवागमन पर नहीं दिखाई दे रहा क्या दोबारा कलेक्टर छिंदवाड़ा को आदेश जारी करना पड़ेगा इसके लिए किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है यहां तो जिम्मेदार प्रशासन एवं निगम अधिकारी ही बता पाएंगे कुछ कह पाएंगे जिससे पार्किंग बेसमेंट पर सजी दुकानें हटे और पार्किंग की व्यवस्था बनी जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए



निजी अस्पतालों के बेसमेंट पार्किंग में पैथोलॉजी लैब तो कहीं दुकाने हो रही संचालित पार्किंग नदारद 


शहर में बड़ी-बड़ी इमारत में निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं उन्हें अस्पतालों के बेसमेंट पार्किंग में बिना किसी नियम कानून के भय के बेधड़क पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहा है स्टोर रूम बना कर रखा जा रहा है गाड़ियों की पार्किंग सड़कों पर देखी जा सकती है कहीं सड़कों पर ही बैरिकेट्स लगाकर शासकीय सड़क को अस्पताल का आदेश बताया जा रहा है जिसके लिए बाकायदा गार्ड तैनात किया गया है जिस पर सड़क अतिक्रमण किया जाना नगर निगम के जिम्मेदार अतिक्रमण दस्ते को दिखाई नहीं देता अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है सब किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के लिए अतिक्रमण बाधित हो रहा है किसी को कोई चिंता नहीं वही निगम के जिम्मेदार अधिकारी बड़े-बड़े दावे कर यातायात को सुगम बनाने के लिए कागज तक सीमित है यातायात थाने के समीप निजी अस्पताल के पास पार्किंग नहीं होने के बाद भी आज तक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है परंतु कार्रवाई नहीं किया जाना निगम एवं यातायात प्रशासन की नाकामी या मेहरबानी कुछ भी कह पाना तय कर पाना मुश्किल है जनता परेशान है जिम्मेदार की मेहरबानी से जनता परेशान है

*नगर निगम की अतिक्रमण टीम रसुखदारो इशारों पर करती है काम*


आपने सही पढ़ा नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण के लिए टीम बनाकर कार्य करने के लिए अतिक्रमण हटाने का काम दिया गया परंतु टीम सूत्रों के अनुसार किसी भी बड़े अतिक्रमण पर कार्य नहीं करती उन्हें संरक्षण देती है हमेशा बढ़ाने का प्रयास करती है बल्कि उनके इशारे पर छोटे-मोटे अतिक्रमणकारियों को उनकी रोजी-रोटी से बेदखल कर देती है उन्हें मल्टी स्टोरी मैं व्यावसायिक दुकान सजा के चल रहे निजी अस्पतालों संस्थाओ का पार्किंग अतिक्रमण दिखाई नहीं देता ना ही बेसमेंट पार्किंग पर उनकी दुकानदारी दिखाई देती है शहर में अधिकांश मल्टी स्टोरी के द्वारा बेसमेंट में पार्किंग दिखाकर या तो दुकान सजा ली है या अन्य कामों में उसका उपयोग किया जा रहा है परंतु वहां पर रोड पर खड़ी करने वाली गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाता रोड को ही पूरा खेलने की होड़ लगी रहती है उसे पर अतिक्रमणकारियों मात्र छोटे दुकानदारों को निशाना बनाते हैं


*अतिक्रमण टीम पर चेहरा देखकर कार्यवाही करने के गंभीर आरोप*


नगर निगम छिंदवाड़ा के बड़े अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां से कार्य नहीं करने के लिए जनता के बीच कार्यवाही का सही संदेश नहीं दे पा रहे हैं जनता द्वारा गंभीर आरोप लगाने के बाद भी अधिकारी एवं अतिक्रमण टीम में सुधार नहीं हुआ है वह चेहरा एवं दबंग अतिक्रमण कारी के इशारे पर या दबाव में कार्य करती हैं उनकी कार्यवाही मंत्र छोटे-छोटे दिहाड़ी अतिक्रमणकारियों तक सीमित है आखिर क्यों अतिक्रमण टीम एवं नगर निगम कमिश्नर यातायात को बाधित कर रहे नियम विरुद्ध पार्किंग दिखाकर उसमें अन्य व्यवसाय कार्य कर रहे हैं लोगों पर कार्यवाही नहीं करती क्या इसके लिए छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण के आदेश का इंतजार है या किसी गंभीर बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है नगर निगम अतिक्रमण टीम


मानवता हॉस्पिटल ने सड़क पर लगाए अतिक्रमण कर रहे बैरिकेट्स 


आपने सही पढ़ा परासिया रोड के मानवता हॉस्पिटल के द्वारा सड़क पर बैरिकेट्स लगाकर चौकीदार तैनात कर दिया गया है

 जिस पर बिल्डिंग के अन्य प्रतिष्ठान के वाहन नहीं लगाया जा सकते उनके द्वारा प्रतिबंधित किया गया है जिसकी जानकारी उनके अधिकृत सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ग्रामीण खबर समाचार पत्र के सवाददाता

 द्वारा ली गई गार्ड ने बताया यहां बैरिकेट्स मानवता हॉस्पिटल के प्रशासन द्वारा लगाए गए हैं इस पर बिल्डिंग के अन्य प्रतिष्ठान के व्यक्ति अपना वाहन नहीं लगा सकते अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा कोई गार्ड नहीं रखा गया है जो उनकी गाड़ियों को सुव्यवस्थित करें उनसे सड़क पर अतिक्रमण के सवाल पूछने पर उन्होंने मानवता हॉस्पिटल के प्रशासन से मिलकर अधिक जानकारी लेने को कहा गार्ड द्वारा बताया गया कि मुझे मानवता हॉस्पिटल के द्वारा रखा गया है 


*अधिकारियों का कहना*

नगर निगम कमिश्नर सी पी राय ने फोन पर बताया अतिक्रमण टीम लगातार अतिक्रमण मुक्त आवागमन के लिए कार्य कर रही है पूर्व कलेक्टर द्वारा आदेश पर कार्यवाही की थी बेसमेंट पार्किंग की शिकायतें मिल रही है आगामी दिनों में कार्य योजना बनाकर दोबारा बेसमेंट पार्किंग पर कार्यवाही की जाएगी जिससे आवागमन में सुधार हो सके बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगा सके

चंद्र प्रकाश राय

नगर निगम कमिश्नर 

छिंदवाड़ा

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe