आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
हेडिंग
इनरव्हील क्लब झांसी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को नशे से होने वाले विकारों के प्रति जागरूक किया
एंकरझांसी।इनर व्हील क्लब मेन झांसी द्वारा अध्यक्षा रीका कामरा के नेतृत्व में एवं डॉक्टर सिक़ाफा ज़फरीन मनोरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय झांसी के मुख्य अतिथि में लक्ष्य कोचिंग इंस्टिट्यूट में डायरेक्टर पीयूष दुबे और सौम्या दुबे के सहयोग से मादक पदार्थों के सेवन और उनसे होने वाली हानियों पर किशोर वय बच्चों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया जिससे बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और बचाव पर विचार किया गया । मुख्य अतिथि डा सि़का़फा जफरीन एवं इनरव्हील के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अध्यक्षा रीका कामरा, जे़ड पी सी डॉ शुशुम शिवहरे, पीयूष दुबे,रश्मि गुप्ता, भारती हांडा द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर सारगर्भित चर्चा की गई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर सिक़ाफा द्वारा इंटरएक्टिव सेशन में विस्तार पूर्वक बच्चों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और अपनी समस्याएं परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने की सलाह दी गई बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई
इस अवसर पर भारती हांडा, सुमन राय, नीलम गुप्ता, पूनम प्रेमानी, एडिटर रचना मसौन, रश्मि गुप्ता छवि भारद्वाज आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन आइ एस ओ डॉक्टर सविता दुबे ने किया एवं सेक्रेटरी श्रीमती वर्षा राय द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कैमरामैन शिवम् के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।
