Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: अपनी संस्कृति व संस्कार को बढ़ावा देने की जरूरत: बृजेश पाठक

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


अपनी संस्कृति व संस्कार को बढ़ावा देने की जरूरत: बृजेश पाठक


सीएमओ गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं कराएं मुहैया


श्री नागेश्वर धाम आश्रम का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

फतेहपुर, जिले में मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम तहसील बिन्दकी अंतर्गत विकास खंड खजुहा के ग्राम हिम्मतपुर, पोस्ट अजमतपुर श्री नागेश्वर धाम आश्रम का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करके किया। इसके पश्चात नागेश्वर धाम आश्रम में वैदिक रीति रिवाज दर्शन पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 

कार्यक्रम में ग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम प्रेरणादायी है इससे प्रेरित होकर अपने गांव को समृद्धशालील बनाना है हम सबको अपनी मातृभूमि, जन्म स्थान से जुड़कर रहना चाहिए, क्योंकि हमारी मिट्टी हमे ऊर्जा देती है। जो लोग गांव से निकलकर अच्छे-अच्छे पदों पर कार्यरत हैं, उनको अपने जन्मभूमि से जुड़े रहना चाहिए। साथ ही गांव के विकास में अपना सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमे अपनी संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रमों से युवा व भावी पीढ़ी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। गांव सशक्त होंगे तभी देश उन्नत करेगा। प्रधानमंत्री के विजन वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा। हमें अपने बच्चों को प्रेरणादायी कहानियां भी सुनाएं और सभी को सम्मान देना सिखाए। गांव को स्वच्छ, सुन्दर बनाए रखने के साथ है सभी लोग आपस में मिलजुलकर रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी/लोक कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित कराए।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। इस मौके पर प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्वांत रंजन, कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 घनश्याम अग्निहोत्री ने मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत गांव को समृद्ध बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। डा0 एके द्विवेदी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि यह कार्यक्रम सराहनीय है जो पूर्वजों की प्रेरणा से हुआ है। 

इस अवसर पर विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह व्यास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), पुलिस क्षेत्राधिकारी, समाजसेवी नवीन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिन्दकी राधा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe