Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार झाँसी का सघन मासिक निरीक्षण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 23 फरवरी 2026


*सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार झाँसी का सघन मासिक निरीक्षण*

झाँसी : माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी कमलेश कच्छल जी के दिशा-निर्देशन में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी श्री प्रतीक त्रिपाठी जी द्वारा जिला कारागार का सघन मासिक निरीक्षण किया गया।   

      निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने जेल परिसर का भ्रमण कर बैरकों की साफ-सफाई, प्रकाश व हवा की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जेल की रसोई (भोजनालय) में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी और जेल अस्पताल का निरीक्षण कर बीमार बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बंदियों के प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण हो रहा है।

         इस अवसर पर श्री त्रिपाठी जी ने पुरुष एवं महिला बंदियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बंदियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आर्थिक अभाव या किसी अन्य कारण से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए निजी अधिवक्ता नहीं है, तो उसे प्राधिकरण की ओर से तत्काल निशुल्क लीगल डिफेंस काउंसिल उपलब्ध कराया जाएगा। 

       इसके अतिरिक्त, सचिव महोदय ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद सोनी व जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि बदलते मौसम को देखते हुए बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और बीमारियों से बचाव के समुचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जेल एक सुधार गृह है, अतः बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार हो और उनके अधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

        इस मासिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सचिव महोदय के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद सोनी, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल प्रतीक समाधिया, अजितेंद्र तिवारी, दीपक मणि एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe