Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: इटावा–बरेली हाईवे पर तेज़ रफ्तार का कहर, डंपर–ईको कार की भिड़ंत में चालक गंभीर घायल

 इटावा–बरेली हाईवे पर तेज़ रफ्तार का कहर, डंपर–ईको कार की भिड़ंत में चालक गंभीर घायल


रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद

इटावा–बरेली हाईवे पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

मंगलवार दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे जमापुर चौराहे से आगे चाचूपुर तिराहे के पास एक तेज़ रफ्तार डंपर संख्या MP 07 AH 3611 और ईको कार संख्या UP 76 AV 1410 के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होने से कुछ देर तक इटावा बरेली हाईवे पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया।

दुर्घटना में ईको कार चालक अवनीश कुमार पुत्र रामकुमार, निवासी केखाई, थाना हरपालपुर, जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इटावा–बरेली हाईवे पर तेज़ रफ्तार, ओवरलोड वाहन और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। वही थाना अध्यक्ष राजेपुर ने बताया कि वाहनों को सड़क से साइड किया गया है और यातायात को सामान्य कराया गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe