Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

महाशिवरात्रि पर्व को भव्य स्वरूप के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी 

दिनांक 12 फरवरी 2026



 ** जिलाधिकारी ने मढ़िया महादेव मंदिर एवं सिद्धेश्वर मंदिर का किया औचक निरीक्षण


 ** निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के दिए निर्देश  


 ** महाशिवरात्रि पर्व को भव्य स्वरूप के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील


 ** महाशिवरात्रि में जलाभिषेक करेंगे असंख्य भक्त, मंदिर प्रांगण  में पूजा अर्चना, लाइटिंग, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें :- जिलाधिकारी 


 ** शिवालयों के आसपास पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें, महिला पुलिस बल अवश्य तैनात हो

 झांसी। आज महाशिवरात्रि पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने मढ़िया महादेव मंदिर एवं सिद्धेश्वर मंदिर का भ्रमण करते हुए महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए समस्त तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 15 फरवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर कोई नई परम्परा न डाली जाए और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने भ्रमण के दौरान मंदिर संचालक एवं पुजारियों से वार्ता करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बैरिकेटिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने का सुझाव दिया।   

उन्होंने कहा कि जनपद सहित नगर क्षेत्र में विभिन्न शोभायात्राओं, मेलों का आयोजन एवं नगर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक किए जाने वाले मंदिरों पर पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों की अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होती है, उन्हें नियंत्रित करने के लिए वेरीकेटिंग की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए। 

 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने महाशिवरात्रि पर्व पर जुलूस निकालने वाले मार्ग को भी देखा और मार्ग को सुगम बनाने के लिए नगर निगम सहित अन्य संबंधितों को निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि के त्यौहारों पर पानी व विद्युत तथा सड़क को गड्ढा मुक्त आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये। 

जिलाधिकारी ने नगर निगम विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि मंदिरों के आस-पास स्ट्रीट लाईट खराब हो गई है या लगी नहीं है स्ट्रीट लाइटों को लगवाना सुनिश्चित किया जाये, जहाँ विद्युत तार लटके हुए हैं, उनको प्राथमिकता से ठीक किया जाये ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। 

   जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में महा शिवरात्रि पर्व सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त अधिकारी नियत समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें, उन्होंने यह भी निर्देश दिए एक छोटी से छोटी घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि औचक भ्रमण के दौरान यदि अधिकारी अथवा कर्मचारी नियत स्थान पर नहीं पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी।

    भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी सुश्री प्रीति सिंह,क्षेत्राधिकारी पुलिस रामवीर सिंह, आचार्य हरिओम पाठक सहित विद्युत विभाग नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।    


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe