मल्लावां मंदिर पर खड़ी गाड़ी में लगी आग एक घंटे बाद पाया काबू शार्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई, मल्लावां के निकट सुप्रसिद्ध धाम बाबा सुनासीर नाथ मंदिर के प्रांगण में खड़ी चार पहिया डिजायर गाड़ी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोगों को बड़ी मशक्कत करना पड़ा ।जानकारी के अनुसार बाबा सुनासीर नाथ धाम पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की चार पहिया गाड़ी में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग आग जलते ही स्थानीय लोगों
मे अफरा तफरी मच गई करीब 1 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गाड़ी मालिक ने बताया कि कुछ दिन ही पहले नई गाडी निकाली गई थी। यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिर बाबा सुनासीर नाथ मंदिर के प्रांगण की है। जहां आशीष गुप्ता निवासी तपनौर अपने परिजनों के साथ दर्शन करने के लिए मंदिर आए हुए थे। उन्होंने गाड़ी खड़ी करके मंदिर के अंदर दर्शन करने गए थे । बाहर आकर देखा तो गाड़ी में धुंआ निकल रहा था। धूंआ निकलते देखा गाड़ी मालिक के होश उड़ गए। गाड़ी मालिक एवं पड़ोस के दुकानदारो ने दौड़कर गाड़ी में लगीआग पर काबू पाया जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा जलने से बचा लिया।
.jpg)