आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
23 फरवरी 2026
6 दिवसीय एक्यूप्रेशर वाइब्रेशन एवं सुजोक थैरेपी शिविर का शुभारंभ
झाँसी:- महानगर के शहर क्षेत्र के खत्रयाना स्थित श्री महावीर भवन (पीली कोठी) में श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति (रजि.) झाँसी एवं एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्थान (रजि.) जोधपुर (राजस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर वाइब्रेशन एवं सुजोक थैरेपी शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार जैन, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जैन डीके, देवेन्द्र जैन "एलआईसी", कमलेश जैन "रोहित गारमेंट्स", मनोज सिंघई, विनोद जैन ठेकेदार, शरद जैन "चाचा" ने किया।जोधपुर (राजस्थान) के थेरेपिस्ट श्रवण चौधरी, मनीष चौधरी एवं सुरेश चौधरी ने फिजियोथैरिपी देकर लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक किया। शिविर संयोजक पंचायत महामंत्री वरुण जैन ने संचालन करते हुए बताया कि इस 6 दिवसीय शिवर में सुबह 08 बजे से 01 बजे तक एवं दोपहर 03 बजे से रात्रि 09 बजे तक एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट द्वारा बिना औषधि के पुराना सिर दर्द, बच्चों को नींद में पेशाब आना, मोटापा, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, कमर दर्द, घुटने का दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर, पेट रोग, जोड़ो का दर्द, लकवा, पैरालिसिस, कंधा दर्द, आंख, नाक, गला रोग, साइटिका, कब्ज गैस, सर्वाइकल दर्द, हाथ पैरों में थकान या सुन्नपन जैसे रोगों का इलाज करते हुए इनको हमेशा के लिए दूर करने के उपाय बताएं जाएंगे। अंत में करगुंवा मंत्री संजय सिंघई एवं प्यावल मंत्री खुशाल जैन ने नगर वासियों से शिविर में प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।

