सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
"" एकता की मिसाल: मानवता परिवार ने पीड़ित परिवार को सौंपी ₹3.16 लाख की सहायता ""
फतेहपुर: जनपद में 'मानवता परिवार' ने एकजुटता की एक अभूतपूर्व मिसाल पेश की है। संगठन के सदस्यों ने दिवंगत लेखपाल स्व. महेंद्र प्रताप (निवासी: रियाज कॉलोनी) की पत्नी उर्मिला देवी के खाते में ₹3,16,000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की। यह ऐतिहासिक मदद मात्र ₹200 प्रति सदस्य के छोटे से योगदान से संभव हो सकी।संस्था के नियमों के तहत, 90 दिनों से अधिक की सदस्यता वाले सक्रिय सदस्य के निधन पर परिवार को यह संबल दिया जाता है। संस्थापक हिमांशु कुमार ने बताया कि संगठन गंभीर बीमारी और दुर्घटनाओं में भी ₹10 लाख तक की मदद का प्रावधान रखता है। इससे पूर्व भी एक अन्य परिवार को ₹3.07 लाख की सहायता दी जा चुकी है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अभिलाष कुमार, डॉ. दीपेश पटेल और अरुण सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल न केवल संकटग्रस्त परिवारों के लिए 'आशा की किरण' है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि संगठित समाज किसी भी असंभव कार्य को संभव बना सकता है।
