Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: होली से पहले कच्ची शराब पर बड़ा एक्शन, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप – 10 लीटर लहन की नष्ट

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 

रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद 

मो o8299776522


होली से पहले कच्ची शराब पर बड़ा एक्शन, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप – 10 लीटर लहन की नष्ट

प्रशाशन ने होली के त्योहार से पहले अवैध शराब के खिलाफ कमर कस ली है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। इस कार्रवाई का मकसद त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और उससे होने वाली घटनाओं को रोकना है श्यामनगर में अचानक छापा पड़ने से अवैध शराब का कारोवार करने बालो में हड़कंप मच गया


रविवार को अचानक हुई छापेमारी में टीम ने नगर से सटे श्यामनगर गांव को घेर लिया। यह गांव लंबे समय से कच्ची शराब के अड्डे के रूप में जाना जाता रहा है। पुलिस वाहनों और भारी फोर्स को देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई अवैध कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 


इनसेट- 80 किलो लहन नष्ट, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद


छापेमारी के दौरान टीम ने अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान करीब 80 किलो लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 10 लीटर तैयार कच्ची शराब जब्त की गई। घंटों चली इस कार्रवाई से अवैध शराब माफिया में खौफ साफ नजर आया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही संदिग्ध घरों और इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिला आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने साफ कहा कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में गैरकानूनी कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe