मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की विशेष कामकाजी बैठक संपन्न*
*आगामी 22 फरवरी को समस्त बूथों में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन एवं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती हेतु हुई चर्चा*
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की विशेष संघठनात्मक बैठक वार्ड क्रमांक 17 शनिचरा बाजार में पार्षद बलराम साहू के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने हेतु वरिष्ठ जनों एवं मंडल पदाधिकारी के साथ चर्चा कर रणनीति बनाई गयी।बैठक में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आगामी 22 फरवरी को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को मंडल के समस्त बूथों में आयोजित कर कार्यक्रम की 100% रिपोर्टिंग करने के साथ ही आगामी दिनों में समस्त बूथों में बैठकों का आयोजन कर बूथ स्तर पर आमजनों टक भारतीय जनता पार्टी की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाकर प्रत्येक बूथ पर भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु रणनीति बनाई गयी। मंडल बैठक में प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए जो आगामी दिनों में बूथों पर जाकर बूथ समिति की बैठक लेंगे एवं बूथ स्तर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित संगठन कार्यों को कुशल रूप से प्रत्येक बूथ में संपन्न कराने की योजना बनाएंगे। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पीतांबर डोडानी नगर निगम सभापति श्री बलराम साहू श्री मनोज कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष श्री तरुण किंद्रा प्रहलाद यादव श्री नितेश गुप्ता रामकिशन पहाडे संतोष ठाकुर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष जया विश्वकर्मा मंडल मंत्री श्रीमती ममता ठाकुर रानी सूर्यवंशी पार्षद गया प्रसाद वारिवा हरनाम सिंह भट्टी सत्यम राजपूत संजय वर्मा समीर दुबे सनी मालवी विवेक चौहान डब्बू कपिल साहू शुभम नागवंशी समेत भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
*महामंत्री भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल*
