ब्रेकिंग न्यूज़
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद में हत्या का खुलासा — एकलौता पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा
जहानगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।जांच में सामने आया कि मृतक का एकलौता पुत्र ही अपने पिता की हत्या का आरोपी है।
पिता द्वारा चाचा और चचेरे भाई को संपत्ति में हिस्सा देने के शक से आरोपी नाराज़ था।
इसके अलावा, शादी की बातचीत के दौरान पिता द्वारा यह कह देना कि “लड़के से मेरा कोई संबंध नहीं”—इस बात से भी आरोपी गुस्से में था।
इन्हीं कारणों से पूर्व नियोजित रणनीति के तहत हत्या को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
