Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

पौड़ी/चिरमिरी: पोडी. थाना.कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी विवेक पाटले की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख की चांदी जप्त

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ 


पोडी. थाना.कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी विवेक पाटले की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख की चांदी जप्त 

पौड़ी/चिरमिरी। थाना पौड़ी में कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले ने चोरी के एक बड़े मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पौड़ी पुलिस ने सर्चिंग के दौरान 06 किलोग्राम चांदी के नए जेवर बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि में अज्ञात आरोपी उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना पौड़ी में तत्काल मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं सीएसपी चिरमिरी दीपिका मिंज के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केराडोल बस्ती, पौड़ी में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सादे कपड़ों में उनके निवास की ओर रवाना हुई, जहां तीनों आरोपी झरिया देसमुख के घर के पास बैठे मिले। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए, किंतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास कर तीनों को पकड़ लिया गया।

पुलिस द्वारा हिकमत-अमली एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से नीले व क्रीम रंग के सूटकेस, 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन, 03 पीतल की थालियाँ तथा सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के (कीमत लगभग 05 लाख रुपये) बरामद किए गए।

इसी प्रकरण में चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय पुलिस टीम को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली। पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला प्राप्त हुआ, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर पाए गए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 106 BNSS के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जप्त किए गए।

तौल कराने पर जप्त चांदी के जेवरों का कुल वजन 06 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई। बरामद चांदी के जेवरों में करधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूड़ियाँ शामिल हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पौड़ी एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले तथा थाना पौड़ी स्टाफ एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता का परिचय दिया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) द्वारा पौड़ी पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।

फिलहाल प्रकरण में जप्त चांदी के जेवरों की विस्तृत जांच जारी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe