बोकारो के गोमिया में हाथियों का तांडव, दादा-पोते को कुचलकर मारा,इलाके में दहशत
मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
इस हमले में परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं,जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे हाथियों का एक दल अचानक गांगपुर गांव में दाखिल हुआ।हाथी ने घर के पास मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सोमर साव और मासूम अमन को भागने का मौका भी नहीं मिला और हाथी ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया।घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।
•तीन दिन में 5 मौतें,वन विभाग पर फूटा गुस्सा•
गोमिया में हाथियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पिछले 72 घंटों के भीतर 5 लोगों की जान जा चुकी है।महज तीन दिन पहले भी हाथियों ने घर में सो रहे तीन लोगों को कुचलकर मार डाला था।
•खौफ का साया•
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोमिया के जंगलों में 40 हाथियों का एक बड़ा झुंड विचरण कर रहा है।
ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही मौतों के बावजूद विभाग हाथियों को खदेड़ने या सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।वर्तमान में गोमिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं।हाथियों के डर से लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस पहल न किए जाने से ग्रामीणों में डर के साथ-साथ प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
