सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*108 कैमरों से महाशिवरात्रि में ताम्बेश्वर मंदिर की होगी निगरानी,अराजकतत्वों के लिए बनाया गया संझावनलाल कमरा*
फतेहपुर जिले के सिद्धपीठ श्री ताम्बेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां बड़ी ही जोरों से शुरू किया ।महाशिवरात्रि में आने वाली लांखो श्रद्धालुओ की भीड़ में अराजकतत्वों की निगरानी के लिए 108 CCTV कैमरों और 7-8 LED वाल टीवी लगाई जाएंगी और तालाब परिषर में मेला लगाने की की गई व्यवस्था। वीआईपी वाहनों के खड़े होने के लिए मंदिर के पीछे बनाया स्टैंड ,जेसीबी से सफाई करा भूमि को कराया जा रहा समतल,मेला कमेटी सहित प्रबंधक स्वयं देख रहें व्यवस्थाएं।वंही ताम्बेश्वर मंदिर के कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि 2-3 दिनों से लगातार मेला कमेटी ले लोगों के साथ महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की जा रही है।मंदिर के पीछे और तालाब परिषर में नगर पालिका ने जेसीबी से भूमि समतलीकरण कार्य किया है यंही पर नगर पालिका ने सार्वजनिक शौचालय बनाया है।जिसके बगल में अधिकारियों सहित बाबा ताम्बेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले vip श्रद्धालुओं के लिए वाहन स्टैंड बना दिया गया है। और इस बार मेला बड़ी ही सुसज्जित व्यबस्थाओ के साथ व्यवस्थित किया गया है ।VIP रोड के लगने वाली सभी दुकानों को तालाब परिषर में व्यवस्था की गई है।कोई भी दुकान अब वीआईपी रोड में नहीं सजेंगी।आने जाने वाले कांवड़ियों को पूरा ट्रैफिक साफ मिलेगा। वंही मेला प्रभारी विजय शंकर शुक्ला ने बताया मंदिर परिषर के चारो तरफ उनके कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं पर लगे रहेंगे। 7-8 वाल LED लगाई जाएंगी जिसमें सीधा लाइव प्रसारण किया जाएगा।रास्ते सहित मंदिर परिषर में 108 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे जिससे महाशिवरात्रि में आसानी से मेला में आने वाली भीड़ की निगरानी की जा सके।
अराजकतत्वों की निगरानी के लगे कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के साथ अराजकता करने वाले अराजकतत्वों की पहचान की जाएगी और उन्हें समझाने के लिए पुलिस सहित हमारी टीम रहेगी।वंही उन्होंने बताया इस बार महाशिवरात्रि में ताम्बेश्वर में बड़ी ही भव्यता के साथ पर्व को मनाया जाएगा जिसमें नगरपालिका ,PWD और पुलिस प्रशासन का बड़ा सहयोग लगातार चल रहा है।



