Etawah News: पारस राजौरिया बने समाजवादी पार्टी में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला सचिव
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News
जसवंतनगर/इटावा: समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव व रूपेश कठेरिया के निर्देशानुसार पारस राजौरिया को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।पार्टी में पारस राजौरिया विगत कई वर्षों से सक्रिय सदस्य रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन के कार्यों में निरंतर योगदान रहा उनकी पार्टी के प्रति उनकी लगन, ईमानदारी, निष्ठा, संघर्षशीलता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि पारस राजौरिया के नेतृत्व में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक प्रभावी कार्य होगा।
नियुक्ति के उपरांत पारस राजौरिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
