Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: माता सावित्रीबाई फुले की विरासत आज भी बराबरी और शिक्षा की लड़ाई का रास्ता दिखाती

 *शिक्षा को हथियार बनाकर सावित्रीबाई फुले ने समाज को बदल दिया*


*माता सावित्रीबाई फुले की विरासत आज भी बराबरी और शिक्षा की लड़ाई का रास्ता दिखाती है*


*सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज भी सामाजिक बराबरी की राह दिखाता है: संजीव शाक्य(जिलाध्यक्ष, आप इटावा)*


*सिर्फ जयंती नहीं, फुले जी के विचारों को नीतियों में उतारना होगा: इकरार अहमद (जिला महासचिव, आप इटावा)*


*महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई ही सच्ची श्रद्धांजलि: ........... (जिला उपाध्यक्ष , आप इटावा)*

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News 

Etawah News: देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला इटावा के शहीद स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि “सावित्रीबाई फुले का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है। आज भी जब बेटियों की पढ़ाई, दलित-पिछड़ों के अधिकार और सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं, तब फुले जी के विचार पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं।”


कार्यक्रम में उपस्थित जिला महासचिव इकरार अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया, बल्कि जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ भी निर्भीक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि “आज जरूरत है कि सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने दलित विरोधी योगी सरकार के ख़िलाफ़ और समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज और शोषित और वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए ही कुछ समय पहले 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा' निकाली थी। आम आदमी पार्टी सावित्रीबाई फुले के सपनों के समाज के निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आगे भी संघर्ष करती रहेगी।”


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंकुर कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी ने यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत साहस से होती है। उन्होंने कहा कि “महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अवसर दिलाना ही सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज जब शिक्षा महंगी और असमान होती जा रही है, तब फुले जी के विचार हमें एक समान, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”


कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने आह्वान किया कि माता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और शिक्षा व समानता के उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाए। इस श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी के कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी के रूप में संजीव शाक्य जिला अध्यक्ष इकरार अहमद जिला महासचिव अंकुर कुमार जिला उपाध्यक्ष भजनलाल जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष एजाज मोहम्मद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अशोक कुमार विधानसभा अध्यक्ष भरथना, गिरिजेश कुमार जिला सचिव, अवनीश कुमार जिला सचिव, विक्रम सिंह, केपी सिंह शाक्य,जावर सिंह,तुलाराम, गुरचरण सिंह,राजेश शाक्य, प्रवीण कुमार, अनीता गौतम, डॉक्टर एस के शाक्य, रविकांत सिंह, प्रमोद कुमार, लाखन सिंह, बालभ्यासी शाक्य,राम प्रकाश, रामधन शाक्य,सत्य प्रकाश, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe