Etawah News: जसवन्तनगर में स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों में जोरदार मारी टक्कर, रोज़गार सेवक की मौके पर दर्दनाक हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News
जसवंतनगर/इटावा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के बस स्टैंड चौराहे के पास पुल के नीचे सर्विस रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक हीरो की बाइक पर सवार तीन लोगों के स्कॉर्पियो ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह थानाध्यक्ष कमल भाटी मय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और तीनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 35 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पुत्र जगदीश कुमार निवासी ग्राम नगला विशुन थाना बलरई को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह रोजगार सेवक पद पर कार्यरत था जो कि बाइक चला रहे40 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र लाखन सिंह निवासी थाना सिविल लाइन इटावा जो कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर जसवंत नगर पद पर कार्यरत है तथा 33 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हरिज्ञान दोनों निवासी नगला विशुन थाना बलरई जो ब्लॉक में मजदूरी का काम कर रहा था गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है । बताते है कि बाइक सवार तीनो लोग ऑटो लेने के लिए बस स्टैंड चौराहै पर जा थे जिससे वे अपने गाव नगला विशुन जा सके। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


