रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 9452755077
हिन्दू महासभा ने युवा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए,रितेश दीक्षित, पंकज यादव समेत कई को मिली जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद के बजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में हिन्दू महासभा युवा संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी 26 जनवरी को निकलने वाली यात्रा को सफल बनाना था। बैठक में कई नए पदाधिकारियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।संगठन में नीरज राजपूत को तहसील अध्यक्ष प्रभारी, अमर वर्मा को तहसील अध्यक्ष, हरवंत राजपूत को तहसील मीडिया प्रभारी, किश राजपूत को तहसील महामंत्री, राधेश्याम को कोषाध्यक्ष और विजेन्द्र सिंह को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, रितेश दीक्षित को युवा जिला उपाध्यक्ष तथा पंकज यादव को युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
महिला मोर्चा में भी नई नियुक्तियां की गईं। कल्पना कश्यप को नगर अध्यक्ष, नीलम चतुर्वेदी को युवा नगर अध्यक्ष और लक्ष्मी यादव को युवा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुण्या चौहान को पदोन्नत कर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक के दौरान 50 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। आगामी 26 जनवरी को निकलने वाली यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, युवा प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक और गौ रक्षा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा उपस्थित रहे। युवा जिलाध्यक्ष मोन्नू तिवारी की भी उपस्थिति रही, जबकि बैठक का संचालन युवा जिला महामंत्री संतोष त्रिवेदी ने किया।

