Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स की छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

 आनन्द बॉबी चावला झांसी।


28 जनवरी 2026



*एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स की छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ* 

*छात्राओं को किया गया सम्मानित* 

झांसी।भले ही सड़क सुरक्षा माह समापन की ओर है पर जागरूकता अभियान तब तक नहीं थमेंगे जब तक झांसी की शत प्रतिशत जनता सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने लगे इसी क्रम में संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासन के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2026 के क्रम में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में एआरटीओ डॉ सुजीत कुमार के मुख्य आतिथ्य व कालेज प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक की अध्यक्षता व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य व ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर  प्रगति शर्मा के संयोजन में  एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में टी आई देवेंद्र शर्मा, परिवहन अधिकारी एसके अग्रवाल व मॉडल पायल शर्मा रही। 

    कार्यक्रम में एनसीसी, रोवर रेंजर्स व एनएसएस की छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति प्रशिक्षित कर यह जिम्मेदारी दी गई कि वह भी सड़कों पर उतरकर यातायात  नियमों का पालन न करने वाले लोगों को टोके व  यातायात नियम पालन की अपील  भी करें साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई ,कार्यक्रम के अंत में तीनों विंग्स  की मेधावी छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया, साथ ही अतिथियों द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई , 

    उक्त जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति सदस्य दीपशिखा शर्मा, एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सपना अरोड़ा, एनसीसी प्रभारी डॉक्टर शारदा, व डॉक्टर कविता अग्निहोत्री व महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थितरही। 

         कार्यशाला का संचालन ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर प्रगति शर्मा, व आभार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक ने व्यक्त किया।


कैमरामैन शिवम् के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe