हरदोई मल्लावां में श्रीराम उत्थान एवं विकास समिति द्वारा 15 जनवरी को होगा नवीं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई-मल्लावां। कस्बे में गत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 15 जनवरी को श्री राम उत्थान एवं विकास समिति, कटरा गंगा, रामपुर राघोपुर रोड, मल्लावां के तत्वावधान में नवीं वर्ष की खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक चन्दगीराम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं धार्मिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप खिचड़ी भोज की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से विरेन्द्र द्विवेदी रिटायर एस आई, अनिल कुमार मिश्रा (एडवोकेट), डॉ. शिव प्रकाश दीक्षित, संजू पाठक (पत्रकार), जितेंद्र पाठक (पत्रकार), गोलू शुक्ला (पत्रकार), नरेंद्र शुक्ला (पत्रकार), बेचेलाल प्रजापति (पत्रकार), रविंद्र शुक्ला (पत्रकार), रामकिशोर तिवारी (पत्रकार), विजय कुमार गुप्ता, सत्यवेद सिंह, सुधीर कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, छोटू शर्मा, जीतू मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, शिवम अवस्थी, विजय बहादुर कुशवाहा, रानू कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, दीपक तिवारी, सार्थक गुप्ता, विकास कुशवाहा, राजू गुप्ता, मोहित कुमार, शंकर लाल गुप्ता, अंश मिश्रा, विश्शू कुशवाहा, साहिल शेख, राहुल पटेल, विकास सविता, शिवा, आदित्य, गौरव, सौरभ, प्रिंस गुप्ता, शिवराज टेलर, लियाक़त अली सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।