फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 द्वारा संविदा चिकित्सक को नियुक्ति पत्र वितरित
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मा0सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में संविदा चिकित्सक पदों पर चयनित किये गये चिकित्सको रोहित तिवारी, यशराज सिंह भदौरिया, तान्या राठौर व प्रदीप कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।इसके साथ ही कोविड 19 स्टाफ में 35 लोगो को वार्डबॉय,आया, स्वीपर व तकनीशियन पदों समायोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट व संवंधित मौजूद रहे।

