Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की संशोधित तिथि की दी जानकारी

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

 झाॅसी

दिनाॅक 13 दिसम्बर 2025



  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की संशोधित तिथि की दी जानकारी 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों से मांगा सहयोग,12 दिसम्बर तक की प्रगति की दी जानकारी  


  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलए एवं सभी बीएलओ के साथ की बैठक, पारदर्शी मतदाता सूची बनाने का दिया प्रशिक्षण  


झांसी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में गांधी सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियां को 26 दिसम्बर तक बढ़ाते हुए संशोधित तिथियां की जानकारी दी। 

   

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि संशोधन तिथियां के अनुसार 26 दिसम्बर 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर, 2025 को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होगा। 31 दिसम्बर, 2025 से 30 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 31 दिसंबर, 2025 से 21 फरवरी, 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।

     बैठक में यह भी चर्चा की गयी कि विधानसभा क्षेत्रवार / बूथवार ASD की सूची हार्ड एंव सॉफ्ट कॉपी में सभी राजनैतिक दलों के संबंधित ERO द्वारा प्रतिदिन अपडेट ASD की सूची राजनैतिक दलों हेतु बने व्हाटसगप ग्रुप में प्रेषित की गयी तथा दिनांक 10.12.2025 को चारो विधानसभा क्षेत्रों की फाइनल ASD की सूची राजनैतिक दलों हेतु बने व्हाटसगप ग्रुप के माध्यम से साफ्ट कॉपी में उपलब्ध करा दी गयी है।

 उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में यह भी अवगत कराया कि दि० 12.12.2025 को जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर बी०एल०ओ० के द्वारा बी०एल०ए० के साथ बैठक आयोजित कर फाइनल ASD की सूची उपलब्ध करायी गयी है, किन्तु कुछ बूथों के बी०एल०ए० अनुपस्थित रहे, जिन्हें ASD की सूची उपलब्ध नही करायी जा सकी, जिसको दृष्टिगत रखते हुए आज दि० 13.12.2025 को सर्भमान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों को जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ की ASD की सूची उपलब्ध करायी जा रही है अतः अपनी पार्टी बी०एल०ए० को निर्देशित करें कि वह अपने बी०एल०ओ० से सम्पर्क कर बैठक की कार्यवाही पूर्ण करें।

     जनपद के विधानसभा क्षेत्रों के समस्त बूथों की फाइनल ASD की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://jhansi.nic.in/deo-portal/ पर भी अपलोड कर दी गयी है जहाँ से अवलोकन किया जा सकता है।

     बैठक में उपस्थित पार्टी प्रतिनिधियों को भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का एक सैट हार्ड कापी में फाइनल ASD की सूची उपलब्ध करायी जा रही है। सभी नामों का सत्यापन किया जा सकता है।

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जनपद के बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक करते हुए शुद्ध मतदाता सूची को तैयार करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

     बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल सहित बद्रीप्रसाद त्रिपाठी भाजपा, एम सी वर्मा कांग्रेस, तनवीर समाजवादी पार्टी, ब्रजेश कुमार बीएसपी, अमीरचंद्र आर्य कांग्रेस, श्री विनोद नायक भाजपा एवं अभिषेक जैन भाजपा सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभागीय आधिकारिक कर्मचारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe