*रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात*
अखिल भारतीय किसान सभा की अरावली जिला समिति नेअरावली जिले के कलेक्टर के माध्यम से गुजरात के मुख्यमंत्री को एक आवेदन पत्र सौंपा
जिसमें कृत्रिम खाद की कमी और हो रही कालाबाजारी, फसल की बर्बादी और किसानों के कर्ज माफ करने के साथ-साथ लोकसभा में पारित हो रहे नए बीज बिल और नए बिजली बिल-2025 और केंद्र सरकार द्वारा किसानों को कारपोरेटिस्ट कंपनियों के हवाले करने के लिए लाए जा रहे कानून का विरोध किया गया.आवेदन देने में किसान सभा की अरावली जिला कमेटी के महासचिव महेंद्रसिंह पगी के साथ ही किसान सभा के नेता डायाभाई जादव, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह खांट, मोतीलाल कटारा सहित अन्य किसान नेता विशेष रूप से उपस्थित थे.
