रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, पीछे छूटा दो साल का मासूम,इकलौता कमाने वाला था मृतक
इटावा रैली नेशनल हाईवे पर अज्ञात तेज रफ्तार कर ने मारी थी टेंपो में टक्कर
फर्रुखाबाद के बरेली–इटावा हाइवे पर गंगा फिलिंग स्टेशन के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने सामने से आ रहे टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो चालक आशीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।मोहम्मदाबाद खिरिया मुकुंद निवासी आशीष सिंह पेशे से टेम्पो चालक थे। वे शादीशुदा थे और उनका दो साल का एक छोटा बच्चा भी है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। भाई अरुण राठौर ने बताया कि आशीष भोलेपुर में सवारी छोड़कर मोहम्मदाबाद स्थित घर वापस लौट रहे थे, तभी रात करीब 9 बजे सामने से आई तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद कार का टूटा हुआ हिस्सा सड़क पर मिला, पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है। परिजनों में हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
