संवाददाता शेख शमीम
जामताड़ा झारखण्ड
एसबीआई फाउंडेशन की ग्राम सक्षम परियोजना के तहत किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण
फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत ज़मजोरी पंचायत भवन परिसर में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्राम सक्षम परियोजना के तहत किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन संवाद संस्था के सचिव घनश्याम एवं उनकी टीम द्वारा किया गया प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खेती फसल प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई महिला किसानों को समूह में बांटकर चार्ट पेपर के माध्यम से खेती कैलेंडर मौसम चक्र और मौसमी कैलेंडर तैयार कराया गया इस दौरान सिंचाई के लिए पानी की कमी समय पर बारिश नहीं होना सिंचाई संसाधनों का अभाव मिट्टी की उर्वरता में गिरावट एक ही फसल की लगातार खेती तथा फसल प्रबंधन में कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई किसानों को बताया गया कि इन समस्याओं के कारण उत्पादन घटता है और उन्हें कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ता है जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होती है प्रशिक्षण में बीज नर्सरी सिंचाई के साधन एवं टिकाऊ खेती के तरीकों पर भी जानकारी दी गई एग्रीकल्चर एक्सपर्ट आनंद मरांडी द्वारा किसानों को जैविक खाद एवं फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम हेतु गोबर गौ मूत्र गुड़ बेसन सहित अन्य सामग्री से जैविक खाद एवं प्राकृतिक कीटनाशक दवा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में सिमलाडंगाल एवं ज़मजोरी पंचायत के किसानों ने भाग लिया मौके पर ज़मजोरी पंचायत की मुखिया प्रमिला समिति सदस्य इमरान अफजल सुशीला पीरामल फाउंडेशन से उज्जवल सिंह सुमित्रा राजमेरी तथा संवाद संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।