राजेपुर में नेशनल हाईवे पर डंपर और ट्रक की जोरदार, टक्कर अगले हिस्से के उड़े परखच्चे
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
थाना राजेपुर क्षेत्र में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर महमदपुर गढ़िया पुल के पास एक डंपर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा आलू लदे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ। इस दुर्घटना में डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे ट्रक संख्या यूपी 74T-5763 का अज्ञात चालक शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। इसी दौरान फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे स्वराज ट्रैक्टर संख्या UP76AD-7899 के चालक अंकित सिंह (पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी टिकूरियान नंगला, थाना कादरी गेट, उम्र 35 वर्ष) को ओवरटेक करते समय डंपर संख्या RJ11GC4808 के चालक दिनेश सिंह (पुत्र टिजन सिंह, निवासी हरपुरा, थाना गोहद, जिला भिंड, उम्र 30 वर्ष) ने ट्रक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर चालक दिनेश सिंह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवाया गया।
हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों (ट्रक और डंपर) को हाइड्रा मशीन की सहायता से सड़क से हटवाया जा रहा है।

.jpg)
