फ़र्रुखाबादब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
मो. 82 9977 6522
-दिल्ली मार्ग पर दो बसों की टक्कर: कायमगंज में रोडवेज-स्लीपर की टक्कर से घंटों यातायात बाधित हुआ।
फ़र्रुखाबाद | कायमगंजफ़र्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बसों की टक्कर हो गई। यह हादसा कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पपड़ी खुर्द गांव के पास हुआ, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, कौशांबी लिखी एक अनुबंधित रोडवेज बस तेज़ रफ़्तार में एक स्लीपर बस से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कौशांबी बस के चालक जगपाल ने बताया कि उनकी बस का ब्रेक पाइप फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और स्लीपर बस से टकरा गया। हादसे के बाद स्लीपर बस का चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।गनीमत रही कि कौशांबी बस में केवल चालक और परिचालक ही मौजूद थे, जिसके कारण कोई यात्री घायल नहीं हुआ। वहीं स्लीपर बस भी मौके से चली गई।
एसएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि बस के कागजात और अनुबंध की जांच की जाएगी। मालूम हो कि फ़र्रुखाबाद से बड़ी संख्या में स्लीपर बसें दिल्ली सहित जयपुर के लिए दौड़ती हैं।


