Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई इनक्यूबेटर सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योर हब नगर निगम परिसर झांसी में सम्पन्न

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी,

 दिनांक 09 दिसम्बर 2025


*जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई इनक्यूबेटर सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योर हब नगर निगम परिसर झांसी में सम्पन्न* 

झाँसी। विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद झाँसी मे जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम 2025 में विज्ञान क्लब अध्यक्ष जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी एवं उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद एवं सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा के मार्गदर्शन में एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ बालमुकुंद ने कार्यक्रम का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई इनक्यूबेटर सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योर हब नगर निगम परिसर झांसी में प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया, इसमें झांसी जिले के 125 प्रतिभागियों ने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया । 

      मॉडल ड्रोन टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष विज्ञान, ऑर्गेनिक फार्मिंग, आपदा प्रबंधन, सौर्य ऊर्जा, भूकंप, परमाणु भट्टी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरक्राफ्ट टेक्नोलॉजी, कचरा प्रबंधन, रोबोट टेक्नोलॉजी, बायो एनर्जी, हाइड्रोजन सोलर पैनल आदि विषयों से संबंधित मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। 

मॉडलों का मूल्यांकन राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज के इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, इंजीनियर रविकांत द्विवेदी, इंजीनियर अंकुर त्रिपाठी, इंजीनियर ऋषि प्रताप सिंह, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देव ऋषि शिक्षक इंटर कॉलेज, पूर्ण सुरक्षित हवाई यात्रा, सलेहा खान नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, बेनिफिशियल प्लास्टिक इफेक्ट, भविष्य तिवारी हंसराज स्कूल झांसी, स्मार्ट सस्टेनेबल डेवलपमेंट, उदय श्री महावीर जनरेटर कॉलेज रानीपुर झांसी यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना, प्राजंलि देवी राजकीय हाईस्कूल धमना खुर्द ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले को शासन की तरफ से 5000 ₹ द्वितीय स्थान वाले को 3000 ₹ तृतीया स्थान वाले को 2000 ₹ व 02 लोगो को सांत्वना पुरस्कार में 1000 ₹ पुरस्कार राशि एवं साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l 

 कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने किया। उन्होंने प्रत्येक मॉडल का गहनता से अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।   

       पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक, सुधीर सिंह महानगर अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रानीपुर अयोध्या प्रसाद, डॉ नीति शास्त्री, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा एवं जीआईसी प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, सुदर्शन शिवहरे अमृता सेठ, मनोज कुमार गुप्त, धीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ अरविंद यादव, धीरज साहू, अनिल कुमार यादव, हरिओम अग्रवाल, शोभा उपस्थित रहे l

        मंच का सफल संचालन अजय कुमार अनुरागी एवं मनमोहन मनु के द्वारा किया गया । अंत में आभार जिला विज्ञान क्लब झांसी के सह समन्वयक पराग गुप्ता द्वारा किया गया ।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe