Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार आठवीं (08) बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



झांसी दिनांक-09.12.2025


IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार आठवीं (08) बार प्राप्त किया प्रथम स्थान


 रेंज के जनपद प्रभारी प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण / समयबद्ध कराएं विधिक निस्तारण 

झांसी। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह नवम्बर 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि द्वारा बताया गया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह नवम्बर 2025 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह- नवम्बर 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने *लगातार आठवीं (08) बार प्रथम रैंक प्राप्त की है l* 


       आई.जी. महोदय द्वारा प्रभारी आई.जी.आर.एस./ सीसीटीएनएस *उ0नि0 श्री राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु०आ० श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए* को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है ।  


       महोदय द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को आई.जी.आर.एस. प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है जिससे आमजनमानस में पुलिस की उत्कृष्ट छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता की भावना बरकरार रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe