हरदोई एडीएम प्रियंका सिंह ने नगर पालिका परिषद शाहाबाद के रैन बसेरे का देर रात किया निरीक्षण।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
शाहाबाद हरदोई। विगत दिवस देर रात एडीएम प्रियंका सिंह ने भीषड़ शीत लहर के दृष्टि गत नगर पालिका परिषद शाहाबाद द्वारा बनवाये गये रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ईओ को निर्देश दिये कि रैन बसेरों में महिला व पुरूष के लिए अलग-अलग व्यवस्था करायें तथा रैन बसेरों में रजाई, गद्दे ठीक हो और साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्युटी लगाये। उन्होने ईओ से कहा कि रैन बसेरों के पास एवं नगर के मुख्य-मुख्य चौराहों आदि स्थानों पर आम लोगों की राहत के लिए अलाव जलवायें और रैन बसेरों में आने वाले यात्रियों एवं असहाय लोगों से कर्मचारी अच्छा व्यवहार करें। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबन्धित के ऊपर दनडनात्मक कार्यवाही की जाएगी।