सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*सरकंडी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शांति भंग की आशंका व मारपीट मामले में 9 अभियुक्त गिरफ्तार*फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकंडी ग्राम पंचायत में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूर्व में हुई हिंसक घटना के दृष्टिगत पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को जरौली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकुश यादव द्वारा 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु थाना असोथर से रवाना किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में रोशन सिंह (29) पुत्र अखिलेश सिंह, रोमिल तिवारी (28) पुत्र जयशंकर तिवारी, इन्द्रेश तिवारी (28) पुत्र गिरजाशंकर तिवारी, मनोज शर्मा (40) पुत्र रामसजीवन शर्मा, हरितालिका दूबे (50) पुत्र रामसेवक दूबे, विनोद उर्फ कुल्लू (40) पुत्र गिरजाशंकर तिवारी, अशोक कुमार उर्फ गुड्डू धोबी (35) पुत्र रामनाथ, अरूण कुमार (34) पुत्र रामनाथ तथा शुभम सिंह (25) पुत्र अखिलेश सिंह शामिल हैं। सभी अभियुक्त सरकंडी गांव, थाना असोथर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई की है। बताया गया कि क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
पुलिस ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्त अपराध संख्या 257/2025 से भी जुड़े हुए हैं। यह मामला सरकंडी ग्राम पंचायत में अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से संबंधित है। उक्त प्रकरण में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
