रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025, पंचकुला में किया नाम रोशन
फर्रुखाबाद के सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने पंचकुला, हरियाणा में आयोजित इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।यह राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आर्यभट्ट ग्रुप के इंचार्ज और बीबीएम के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीपी इंटरनेशनल स्कूल से अनुज चतुर्वेदी के संरक्षण में स्वतंत्र प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, अंकुर चंदेल और देव मिश्रा सहित कई अन्य छात्र शामिल हुए।
छात्रों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने जटिल प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। उन्हें कई पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, ट्रैकसूट और अन्य शैक्षिक सामग्री भी प्रदान की गई।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक और जीवनोपयोगी विज्ञान शिक्षा से जोड़ना था। महोत्सव में नालंदा विलेज, डीआरडीओ, इसरो, आईटीएम और पृथ्वी मंत्रालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों ने भी सहभागिता की।
विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल और उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय मंच विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं।

