Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चिलकाना पुलिस ने पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार

चिलकाना पुलिस ने पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार 

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 News 

 *_“ऑपरेशन सवेरा”2.0_*

*_“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”_*

*_!! सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही !!_*

*_थाना चिलकाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 95 ग्राम अवैध स्मैक ( जिसकी अनुमानित कीमत करीब 08 लाख रूपये ) व 01 मोटरसाइकिल बरामद_*


  अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”2.0 – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । व शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है ।  

 इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.12.2025 को गस्त के दौरान थाना चिलकाना पुलिस टीम उ0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार मय हमराही कर्म0गण द्वारा चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त उस्मान पुत्र इरफान नि0 ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को पटनी से पहले स्थित पैट्रोल पम्प से कालू माजरा जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवैल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 95 ग्राम अवैध व तस्करी में प्रयुक्त स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (HR-54 B-5390) बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0 354/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 


*_गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-_*

1. उस्मान पुत्र इरफान नि0 ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 


*_विवरण बरामदगीः-_*

 95 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अनुमानित कीमत करीब 08 लाख रूपये)

 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल तस्करी में प्रयुक्त (HR-54 B-5390) 


*_गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान का आपराधिक इतिहास_* 

1. मु0अ0सं0 113/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर

2. मु0अ0सं0 171/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना स0पुर 

3. मु0अ0सं0 64/23 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना स0पुर 

4. मु0अ0सं0 134/23 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना चिलकाना स0पुर 

5. मु0अ0सं0 256/24 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना स0पुर 


*_गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का विवरण-_*

1. थाना प्रभारी श्री विनोद कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर

2. उ0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 

3. उ0नि0 श्री चन्द्रपाल सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर ।

4. म0उ0नि0 सुमन थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर 

5. है0का0 1052 कुलदीप कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर

6. का0 2351 लवलेश कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर

7. का0 1870 पुनित यादव थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe